13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

वॉल्वो बस में सवार पंजाब के युवक से बरामद 10 ग्राम चिट्टा… मामला दर्ज

Ashoka time’s…18 December 25

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने वॉल्वो बस में सवार एक युवक को 10 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ASI दौलत राम के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी हंस राज, आरक्षी कुलदीप, सतीश कुमार व महिला आरक्षी ललिता के साथ नाकाबंदी पर मौजूद थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से एक वॉल्वो बस (AS 01 QC 5938) को नाके पर जांच के लिए रोका। बताया जा रहा है कि उक्त बस अमृतसर से मनाली की ओर जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान जब बस के यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी, तो एक युवक का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद जब युवक के सामान की तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

युवक की पहचान 29 वर्षीय अमृतपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी किरन कॉलोनी, गुमटाला बाईपास, डाकघर जुझार सिंह अमनी, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुंदरनगर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles