11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रिश्तेदार युवक ने किया 13 वर्षीय से दुष्कर्म…चाइल्ड लाइन ने किया गर्भवती किशोरी को रेस्क्यू …यूवक गिरफ्तार

Ashoka Times…21 August 23 sirmour 

सिरमौर के राजगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ 20 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म  करने के आरोप लगे हैं।  पीड़ित किशोरी के गर्भवती होने के बाद ये सच सामने आया है।

चाइल्ड लाइन टीम सदस्य राम लाल चौहान द्वारा मामले की जानकारी राजगढ़ पुलिस को दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कृष्णा चौहान व पंचायत प्रधान के समक्ष भी मामले को उजागर किया। टीम द्वारा मामले में बच्ची के माता-पिता से बात की गई। इस पर माता-पिता ने टीम को बताया कि हमारी बेटी 4 से 6 महीने की गर्भवती है। तुरंत ही महिला आरक्षी व सुपरवाइजर द्वारा बच्ची की काउंसलिंग की गई।

इसके बाद बच्ची को रेस्क्यू किया गया। पुलिस की मौजूदगी में चाइल्ड लाइन द्वारा बच्ची को माता-पिता सहित जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने गंभीरता के मद्देनजर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है, जिसकी उम्र 20 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर चाइल्ड लाइन ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के शोषण के मामलों को तुरंत ही सामने लाएं, इसके लिए चाइल्ड लाइन हमेशा ही सहायता के लिए तैयार हैं, ताकि बच्चों को अंधकारमय जीवन से बचाया जा सके। चाइल्ड लाइन समिति के सदस्य राम लाल ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम, नंबर गोपनीय रखा जाता है। इस तरह के गंभीर मामलों की सूचना हेल्पलाइन पर तुरंत दें।

चिराग ने चमकाया प्रदेशभर में द स्कॉलर्स होम का नाम…

पांवटा में आँखों एवं जनरल फिजिशियन का मुफ्त कैंप… 110 लोगों को मिला लाभ..

नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तिथि 17 अगस्त से बढ़़कर 25 अगस्त…

यूवती पर तेंदुए ने किया हमला, किस्मत ने दिया साथ ऐसे बची जान… गंभीर घायल 

डैम में फंसे वन विभाग के 10 कर्मचारी…पढ़िए कैसे बचाई प्रशासन ने उनकी जान…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles