15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

रक्षाबंधन पर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने बांधी राखी…

Ashoka Times…30 August 23 Himachal Pradesh

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी।

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर आज विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने राज भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंथाघाटी और सुन्नी केंद्र की ब्रह्माकुमारियों ने राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की।

वही रक्षाबंधन के अवसर पर शिमला जिला की ग्राम पंचायत मशोबरा और ढली के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भी राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास सोसायटी की पदाधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छोटी बच्चियों ने राज्यपाल को स्व-निर्मित ‘ग्रीटिंग कार्ड’ भी भेंट किये। राज्यपाल ने उन्हें पौधे भेंट किये और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सद्भाव का यह पावन पर्व हमें अपनी उच्च परंपराओं और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।

सीएम को बांधीं राखी…

ब्रह्मकुमारी शिमला शाखा से ब्रह्मकुमारियों ने रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने उन्हें रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह एवं परस्पर विश्वास का प्रतीक है और समाज में आपसी भाई-चारे को भी बढ़ावा देता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles