12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

यमुना नदी ने फिर निगले तीन यूवा….आखिर जिम्मेदार कौन ?

अब तक नदी में डूबने से 56 से अधिक लोग गवा चुके जान….

Ashoka Times….31 may 2024

पांवटा साहिब गुरुद्वारा घाट यमुना नदी में दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें तीन लोगों के डूबने के  समाचार हैं। बता दे कि अब तक 56 से अधिक लोग यमुना में डूब कर अपनी जान गंवा चुके हैं।

पांवटा साहिब में शुक्रवार शाम के वक्त घूमने आए श्रद्धालुओं में से तीन श्रद्धालु यमुना में नहाने के लिए उतरे और उसमें समा गए । फिलहाल तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है धीरेंद्र सिंह और अजीत और अभिषेक ये तीनों डेरा बस्सी के  रहने वाले हैं।

10 वर्ष 56 से अधिक गई जानें….

बता दें कि पिछले 10 वर्षों में यमुना नदी में डूबने से 56 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जिनमें अधिकतर युवा और 18 वर्ष से कम के भी शामिल है। बेहद आश्चर्य की बात यह है कि अब तक 56 से अधिक लोग यमुना में डूब कर जान गंवा चुके हैं लेकिन किसी भी जनता प्रतिनिधि द्वारा ना तो गंभीरता से इन दर्दनाक हादसों को रोकने की जिम्मेदारी उठाई और ना ही कभी सुरक्षा को लेकर धरातल पर कोई काम किया।

जनता प्रतिनिधियों की लापरवाही भी पड़ी भारी….

जानकारी के लिए बता दें कि यमुना नदी पर लोगों की जान बचाने के लिए सुरक्षा के लिए जाली और चेन लगाने का प्रस्ताव रखा जा चुका है लेकिन आज तक इस पर गंभीरता के साथ कभी काम शुरू नहीं हो पाया। यहां तक की लगभग 9 वर्ष पहले पुर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा यहां पर घाट बनाने के लिए 10 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए थे लेकिन आज तक उन पैसों का क्या हुआ किसी के पास कोई जवाब नहीं है।

वही इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम गुंजित चीमा भी मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को शवों को ढूंढने का जिम्मा सौंपा है जिसमें अब तक 2 शव बरा

मद कर लिए गए हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles