15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

यमुना तट का किया जाएगा सौंदर्यकरण-विवेक महाजन

Ashoka time’s…27 December 

एस डी एम पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में आज एसडीएम कार्यालय के सभागार में यमुना तट के सौन्दर्यकरण के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यमुना तट के साथ लगती वन विभाग की भूमि पर सौंदर्यकरण करने को लेकर चर्चा की गई।

एसडीएम पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि श्मशान घाट से यमुना तट के साथ लगती वन विभाग की भूमि का विभिन्न चरणों में सौंदर्यकरण किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में पार्क का निर्माण किया जाएगा तथा पाथ का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आज डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रिश की उपस्थिति में चिह्नित स्थल का निरीक्षण कर इस प्रक्रिया का प्रारूप तैयार करने की गतिविधियों के बारे में विचार- विमर्श भी किया गया। उन्होंने बताया कि डीएफओ पांवटा साहिब की देखरेख में यह कार्य किया जाएगा।

बैठक के दौरान आर.ओ पोलयूशन बोर्ड पवन, कलीन पांवटा ग्रीन पांवटा के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, हरिओम संस्था के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, गुरूद्वारा प्रबंधक समिति से हरभजन तथा जागीर सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles