10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

मॉकड्रिल: पेट्रोल लीक से लगी आग पर नियंत्रण, एक कर्मचारी झुलसा….

मॉकड्रिल: पेट्रोल लीक से लगी आग पर नियंत्रण, एक कर्मचारी झुलसा….

Ashoka Times….8 October 2024

गगल हवाई अड्डे पर एक पेट्रोल पंप में आग लगने की घटना अचानक वहां पर चारों ओर से एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के सायरनों की आवाज गूंज उठी ।

जो कि एक मॉकड्रिल का हिस्सा थी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के इस पंप पर आग पेट्रोल लीक होने के कारण फैली। कर्मचारियों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए आग की जानकारी हवाई अड्डे के वायु यातायात प्रभारी को दी, जिन्होंने बिना देर किए अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस को बुलाया।

अग्निशमन विभाग पांच मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सूझबूझ से टैंक का मुख्य वाल्व बंद कर आग को नियंत्रित कर लिया था। आग को बुझाने के लिए उन्होंने एबीसी पाउडर का उपयोग किया।

हालांकि, इस दौरान एक कर्मचारी आग की चपेट में आ गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह घटना दरअसल एक मॉकड्रिल का हिस्सा थी, जो हर तीन महीने में गगल हवाई अड्डे पर आयोजित की जाती है। इस मॉकड्रिल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें मुख्य अग्निशामक अधिकारी सतपाल गुलिया, और अन्य कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे।

यह मॉकड्रिल सुरक्षा प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से परखने और कर्मचारियों को आपात स्थितियों में त्वरित एवं सही कदम उठाने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles