15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

मेले में दोगुना किए झूलों के रेट…पर्ची मांगने पर परिजनों और बच्चों से की जा रही बदसलूकी…

Ashoka time’s…7 April 24 

पांवटा साहिब में होली मेला के दौरान पहले ही झूलों के रेट काफी बढ़ा कर लिए जा रहे थे लेकिन अब बच्चों के झूलों के रेट भी सीधे 20 रू बढ़ा दिए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं परिजनों के साथ बदसलूकी भी की जा रही है।

पांवटा साहिब का होली मेला पहले से ही काफी महंगे दामों पर ठेकेदारों को दिया गया है वहीं ठेकेदारों ने भी सभी नियमों को ताक पर रखकर मेले के दौरान पूरी लूट-खसोट की गई है । किंतु अब एक बार फिर बच्चों के झूलों के रेट जो 30 रूप रखा गया था उसे सीधे ₹20 बढ़ा दिया गया है और जब झूले वाले से परिजन झूले की पर्ची मांग रहे हैं तो वह न केवल बदसलूकी कर रहे हैं बच्चों को भी झूलों से उतर कर उनकी बेइज्जती करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

उधर परिजन यह सोचकर परेशान है कि आखिर होली मेले के इस बिगड़े हुए हालातो पर किसको शिकायत करें क्योंकि नगर परिषद पहले ही करोड़ों रुपए ठेकेदारों से लेकर उन्हें मनमानी करने की छूट दे चुकी है।

इससे कुछ साल पहले की बात करें तो ठेकेदारों को झूले और दुकानों का ठेका दिया जाने से पहले मिनिमम और मैक्सिमम रेट नगर परिषद की ओर से तय कर दिये जाते थे इसके बाद ठेकेदार नगर परिषद द्वारा तय किए गए दरों से अधिक वसूली नहीं कर पाते थे लेकिन धीरे-धीरे ट्रेंड बदलने लगा है नगर परिषद होली मिले के दौरान ठेकेदारों से सीधे निवेदिताएं आमंत्रित करती हैं और जो सबसे अधिक बोली झूले और दुकानों की लगाता है उसे झूले और दुकानों का ठेका दे दिया जाता है जबकि झूलों और दुकानों के रेट नगर परिषद को तय करने चाहिए ताकि आम जनता पर आर्थिक दबाव ना पड़े।

वही नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी के संज्ञान में है मामला लाया गया है उन्होंने कहा कि तय सीमा से अधिक पैसे लेना बिल्कुल गलत है वह इस पर संज्ञान लेंगे और सख्त कार्रवाई के निर्देश देंगे।

यमुना पाथवे की स्थिति खराब…रिपेयर की तुरंत आवश्यकता…SDM ने दिया आश्वासन..

राज्य सरकार ने किया IAS अधिकारी को सस्पेंड…पढ़ें क्या है यह पूरा मामला

पांवटा साहिब में वैक्सीनेशन शुरू…बुजुर्गों के लिए ये वैक्सीन बेहद जरूरी…पढ़िए क्यों…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles