13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मेडिकल कॉलेज के छात्रों को चिट्टा सप्लाई करने वाला युवक गिरफ्तार…

Ashoka time’s…18 December 25

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी डग्शाई की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

डग्शाई पुलिस की एक टीम चौकी क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से रवाना थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक पंचकुला से चिट्टा/हेरोइन की बड़ी खेप लेकर क्षेत्र में आया है और वह इसे एमएमएम एंड सीएच में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने की फिराक में है। प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान केतन राव (19) पुत्र प्रकाश चंद निवासी सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में अभियोग पुलिस थाना धर्मपुर में पंजीकृत किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई के उद्देश्य से पंचकुला से यह खेप लेकर आया था और मेडिकल कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles