19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मानव जीवन और पर्यावरण सुरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम रोल… शिवानी

Ashoka Times…9 JUNE 23 dadahu

पेड़ पौधे हमारे जीवन को बचाने में ही नहीं अपितु पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी और उनके सहयोगी भाई बहनों द्वारा पौधा रोपण किया गया।

ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने कहा कि पेड़ पौधों लगाना ही हमारा लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रतिदिन इनकी प्रेम से सुरक्षा और पालना भी करनी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ ही मानव जीवन का भविष्य है अगर पर्यावरण असंतुलित होता है तो मानव जीवन पूरी तरह से समाप्त हो सकता है। इसके लिए उपस्थित लोगों ने मिलकर संकल्प लिया।कि वे पर्यावरण के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी पूर्णतया निभाएंगे।

उन्होंने कहां कि इसकी शुरुआत खुद से करके पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना शुभ सहयोग देंगे

प्लास्टिक का प्रयोग ना करें…

प्लास्टिक के हमारे पर्यावरण पर पड़ने वाले कई नुकसान है। प्लास्टिक ने हमारे पर्यावरण को लगभग खोखला कर दिया है और यह काफी ज्यादा मात्रा में उत्पादित की जाने लगी है इस कारण यह काफी ज्यादा बुरा प्रभाव भी छोड़ रही है। इसलिए हमें प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

इस मौके पर प्रजापति ब्रह्मा कुमारी शिवानी बहन के साथ ईश्वरी माता, उर्मिल बहन, रजनी जोशी, निर्मला ठाकुर, पूर्ण भाई, अनुज, अमरीश और महिला मंडल के प्रधान नीलम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles