Ashoka time’s…29 March 26
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड स्पेयर्स की हिमाचल प्रदेश में प्रथम mशॉपी आयुष मोटर्स केदारपुर पांवटा साहिब में विधिवत स्थापित हुई ! जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोद झा टेरिटोरियल मैनेजर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के द्वारा संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरभजन सिंह, राम हरि ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर हिमाचल प्रदेश एवं तजिंदर सिंह टीम मैनेजर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर ने की, वहीं सुमित चाहीरा, जोनल हेड, (नार्थ) महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड वर्चुअली जुड़कर, उद्घाटन समारोह के मुख्य साक्षी बने ।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड जेनुइन स्पेयर्स के एकमात्र mशापी संस्थान आयुष मोटर्स पांवटा साहिब का विधिवत उद्घाटन रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत संपन्न हुआ । वही उद्घाटन समारोह के अवसर पर एम-शॉपी केक काटकर समारोह की गरिमा को विशेष आयाम प्रदान किया गया।
उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का संचालन विधिवत हरीश शर्मा जी द्वारा किया गया एवं सम्मानित अतिथिगणों एवं उपस्थित जनमानस का हार्दिक स्वागत तथा अभिनंदन किया गया । इसी अवसर पर अजय शर्मा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य द्वारा आयुष मोटर्स पौंटा साहिब द्वारा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा स्पेयर्स एंड शॉपिंग की उपयोगिता एवं संस्थान द्वारा प्रदत्त सेवाओं की विशेष रूप से सराहना की गई एवं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा परिवार से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को आपके शहर पांवटा साहिब में ही एक्सक्लूसिव mशॉपिंग के द्वारा सभी कलपुर्जे, पूरे सेगमेंट के साथ पौंटा साहिब में ही उपलब्ध होंगे, इसके लिए महिंद्रा ऐंड महिंद्रा l लिमिटेड के पदाधिकारीयों एवं अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विनोद झा टेरिटोरियल मैनेजर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड ने उद्घाटन समारोह के शुभ अवसर पर अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा परिवार से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की मांग पर एम-शॉपी आयुष मोटर्स पांवटा साहिब खरा उतरने का प्रयास करेगी एवं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा सेगमेंट की सभी गाड़ियों के कल पुर्जे आयुष मोटर्स पांवटा साहिब में स्थापित एम-शॉपी के द्वारा उपलब्ध होते रहेंगे।
महिंद्रा एंड महिंद्र जेनुइन स्पेयर्स की उपलब्धता एम शॉपी आयुष मोटर्स केदारपुर पोंटा साहिब पर हर समय उपलब्ध रहेंगी, जिसका सीधा लाभ महिंद्रा ऐंड महिंद्रा परिवार से जुड़े उपभोक्ताओं एवं स्थानीय क्षेत्र में कार्यरत तकनीकी वर्ग को इसका प्राप्त होगा, वही भविष्य की योजनाओं में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा स्पेयर्स के साथ-साथ तकनीकी वर्ग से कार्यरत कर्मचारी को विशेष ट्रेनिंग सेशन मुख्यालय स्तर पर आयोजित करने का प्रयास भी एम-शॉपी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा, ऐसा आश्वासन प्रदान किया गया । इस शुभ अवसर पर आयुष मोटर्स के स्वामी आयुष शर्मा, रितु शर्मा, रामदुलारी शर्मा, डॉक्टर प्रदीप शर्मा,सुनीता शर्मा,राजेश बंसल संदीप शर्मा, वंदना शर्मा, केपी शर्मा, तजिंदर सिंह चड्ढा,आस्था शर्मा, अर्चना शर्मा, बीपी मिश्रा, क्रांति मिश्रा, सचिन शर्मा, मेघा शर्मा, ज्वेलिश कुमारी एवं केदारपुर क्षेत्र में तकनीकी वर्ग से जुड़े सभी मैकेनिक्स एवं स्पेयर पार्ट तथा मोटर गैरेज क्षेत्र से जुड़े विभिन्न प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एम-शॉप के एकमात्र शोरूम आयुष मोटर्स में महिंद्रा एंड महिंद्र जेनुइन स्पेस का विधिवत उद्घाटन बहुत ही सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।।
आयुष शर्मा
स्वामी आयुष मोटर्स,
केदारपुर, पांवटा साहिब
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा,
जेनुइन स्पेयर पार्ट्स एंड mशॉपी ।
हरीश शर्मा
9418139285

