16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

महक रेस्टोरेंट में भड़की आग…. लाखों का नुकसान 

Ashoka time’s…5 March 

नाहन चौगान मैदान के समीप सुबह 7:00 बजे आज अचानक महक रेस्टोरेंट में आग लग गई।इस हादसे में रेस्टोरेंट के मालिक को 5 लाख नुकसान हुआ है।

रेस्टोरेंट के मालिक कुणाल को सुबह 7 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुणाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत रेस्टोरेंट में पहुंचे। जैसे ही शटर खोला, तो पाया कि भीतर रेस्टोरेंट को आग ने चपेट में लिया हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि रेस्टोरेंट में लगे इनवर्टर के कारण आग लग गई। यह भी माना जा रहा है कि इनवर्टर में ज्यादा हिट होने की वजह से ब्लास्ट भी हो गया।

 

महक रेस्टोरेंट के ऊपर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा भी है। साथ ही आस-पास दुकानें भी हैं। ऐसे में आग के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था। गनीमत इस बात की भी है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही रेस्टोरेंट के सिलेंडरों में आग नहीं लगी। इसके अलावा दमकल विभाग के कर्मी रेस्टोरेंट का फर्नीचर बचाने में भी सफल हुए। 

वहीं,अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचे प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि एक बड़ा हादसा बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान की डिटेल रेस्टोरेंट के मालिक से ली जा रही है तथा प्रथम अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान आगजनी की घटना से हुआ है।

ब्राइट फाउंडेशन एकेडमी प्ले स्कूल के एनुअल डे फंक्शन पर बच्चों ने जीता सबका मन….

रेणुकाजी में 14.33 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार… जांच में जुटी पुलिस

तृतीय रिमौर क्रिकेट टूर्नामेंट समापन, पांच राज्यों की 74 टीमों ने लिया भाग

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए नाहन में साइकिल इवेंट..डॉ. अजय पाठक

सिरमौर में होली पर इस बार फिर उड़ेगा हर्बल गुलाल…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles