15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

मंदिर से 15 मीटर दूर झाड़ियों में मिला पुजारी का शव…सनसनी

Ashoka Times 13 August 23 Himachal Pradesh 

मंदिर से 15 मीटर फासले पर झाड़ियों में से 59 वर्षीय पुजारी का शव बरामद किया गया। शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

59 वर्षीय पुजारी बीते दो सालों से अधिक समय से मंदिर में रह रहा था। मृतक पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह हादसा ढली थाना के अंतर्गत आने वाले कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर की है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी सुनील दास मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था।

बीते आठ अगस्त को अनुयायियों ने सुनील दास से संपर्क साधा था, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। भूतेश्वर मंदिर में भी पुजारी मौजूद नहीं मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में ग़ायब होने पर अनुयायियों ने पुजारी की तलाश शुरू की। शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर फासले पर झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया।

शिमला एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुजारी को डंडे से वार कर हत्या की गई है मंदिर सुनसान जगह पर है 1 किलोमीटर तक कोई भी रिहायश नहीं है, न ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगा है।

फिलहाल हत्या के मामले में ढली थाना में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के अनुयायियों को सुपुर्द कर दिया गया है। अनुयायियों ने शव का दाह संस्कार किया।

खाई में गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस टीम मौके से रवाना…

“नवोदय ट्यूशन” देगा नवोदय स्कूलों के लिए बच्चों को विशेष कोचिंग…ADMISSION OPEN यहां करें संपर्क…

तिब्बती समूदाय ने की सिरमौरी ताल हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट…

जॉब अपॉर्चुनिटी…आप कमा सकते हैं 16 से 17 हजार हर महीने यहां करें आवेदन….*

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles