19.5 C
New York
Tuesday, October 7, 2025

Buy now

भाबड़ घास की नीलामी 25 सितंबर…वन मण्डलाधिकारी

animal image

Ashoka time’s…15 सितंबर 25

वन मण्डलाधिकारी, नाहन ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन वन मण्डल के अधीनस्थ, त्रिलोकपुर व नाहन रेंज के कुछ आरक्षित वनों में भाबड घास की नीलामी 25 सितंबर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे वन मण्डल अधिकारी नाहन के कार्यालय में रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोली दाता बोली देने से पहले मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर ले। उन्होंने बताया कि नीलामी की सभी शर्तों का ब्यौरा भी मौके पर पढ़ कर सुनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोली दाता अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस के समय वन मण्डलाधिकारी नाहन के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता की पात्रता के लिए मुबलिक 5000/-रुपये बोली से पहले मौके पर जमा करवाने होंगे। यह राशि नीलामी समाप्त होने पर बोली दाताओं को वापिस कर दी जाएगी तथा सफल बोलीदाता से मौके पर पूरी कीमत एकमुश्त विक्रय कर सहित पूरी राशि के साथ वसूल की जायेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles