8.1 C
New York
Sunday, November 1, 2026

एन.पी.एस. नारंग बने हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य….

Shimla/Paonta Sahib…6 अक्तूबर 2025

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक रविवार को शिमला में संपन्न हुई। जिसमें पांवटा साहिब के प्रसिद्ध समाजसेवी एन.पी.एस. नारंग को एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश भर से आए खेल प्रतिनिधियों ने दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में राज्य में खेलों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

बता दे कि पांवटा साहिब के समाजसेवी और शिक्षा के क्षेत्र में नई व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहे एनपीएस नारंग ने कहा कि राज्य भर में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना। सभी ओलंपिक खेलों में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए योग्य प्रशिक्षकों की संख्या बढ़ाना, युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए जमीनी स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा देना और हिमाचल प्रदेश में ओलंपिक खेलों के विकास और प्रबंधन के लिए एक आत्मनिर्भर मॉडल का निर्माण करना मुख्य लक्ष्य होगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles