16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

भाखड़ा नहर में डूबने से हिमाचल के दो युवकों की मौत.. क्षेत्र में शौक़ की लहर

Ashoka time’s…6 March 

पंजाब की भाखड़ा नहर में डूबने से हिमाचल जिला रोहडू के दो युवकों की मौत हो गई है।मृतकों की पहचान सुमित पुहारटा निवासी रोहड़ू व 27 वर्षीय  विराज निवासी रोहड़ू के तौर पर हुई है।

हादसा रोपड़ के रंगीलपुर पुल के समीप उस समय पेश आया जब सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक का पैर फिसल गया। इस दौरान उसे बचाने के लिए दूसरे युवक ने उसका हाथ पकड़ा लेकिन दोनों ही नहर में डूब गए। दोनों युवक तेज बहाब के साथ नहर में बह गए।

सुमित मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दोनों दोस्त रविवार को घूमने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाखड़ा नहर  गए थे। इनके साथ तीसरा साथी अमन निवासी बिहार भी था। अमन ने ही दोनों युवकों के नहर में डूबने के बाद शोर मचाया और मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने रस्सी की मदद से दोनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चला। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन व रिश्तेदार रोपड़ के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों युवकों की तलाश जारी है। फ़िलहाल दोनों के शव बरामद नहीं हुए  है।

रेणुका में 55 वर्षीय व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला…बुरी तरह से घायल

सोमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग….

अवैध खनन…आखिर कौन किसके लिए कर रहा अवैध खनन… पढ़िए पर्दे के पीछे की कहानी…

बड़ी कामयाबी….नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार….पुलिस ने किया मामला दर्ज…

महक रेस्टोरेंट में भड़की आग…. लाखों का नुकसान 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles