11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ब्ल्यू स्टार में 100 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु नाहन में 21 सितम्बर को कैंपस इंटरव्यू

Ashoka time’s…12 September 23 

ब्ल्यू स्टार कंपनी, कालाअंब द्वारा 100 विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 21 सितम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपस इंटरव्यू में 18 वर्ष से 23 वर्ष के पात्र युवा हिस्सा लें सकतेे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में ब्लू स्टार कंपनी द्वारा आईटीआई फिटर, आर.ए.सी., टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर इत्यादि की योग्यता रखने वाले युवाओं की भर्ती की जानी है।

अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र के साथ अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएं। सभी इच्छुक अभ्यर्थी 21 सितंबर को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय, नाहन में पहुंचना सुनिश्चित बनाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01702-222274 पर संपर्क किया जा सकता है।

“राष्ट्रीय वन शहीद दिवस” पर कल्याण सिंह को दी श्रद्धा सुमन किए अर्पित…

5 दिनों से लापता व्यक्ति की तालाश जारी… परिजनों ने मदद की लगाई गुहार 

हरिपुरधार पहुंची तस्करी कर शराब, पुलिस ने ली कब्जे में…

जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देश जारी…मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles