Home / Crime/ Accident / बेरहमी से कुचले स्ट्रीट डॉग्स…एक की मौत… पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज WATCH VIDEO…

बेरहमी से कुचले स्ट्रीट डॉग्स…एक की मौत… पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज WATCH VIDEO…

बेरहमी से कुचले स्ट्रीट डॉग्स…एक की मौत… पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज WATCH VIDEO…

ASHOKA TIMES…27 MAY 23

animal image

जिला सिरमौर के नाहन में सड़क पर घूम रहे बेजुबान कुत्तों को कार से कुचल दिया गया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सनी पुत्र सोमवीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके घर के बाहर कुछ बेजुबान स्ट्रीट डॉग्स घूमते रहते हैं उन्होंने बताया कि बीती रात ऋषभ अग्रवाल पुत्र पवन अग्रवाल अपनी गाड़ी में तेजी के साथ आया और सड़क पर घूम रहे बेजुबान जानवरों को बुरी तरह से कुचल दिया सिर्फ इतना ही नहीं उसके बाद बेजुबान जानवरों पर और उन पर पत्थर से हमला भी किया यह पूरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें बेरहमी के साथ इन स्ट्रीट डॉग्स को कुचला गया है जिसमें से एक की दर्दनाक मौत भी हो गई है।

4 महीने से नहीं मिला आशाओं को मानदेय… किया प्रदर्शन और घेराव… 

वही आपको बता दें कि इस घटना के बाद पशु प्रेमियों में काफी रोष है पशु प्रेमियों का कहना है कि चाहे स्ट्रीट डॉग हो या अन्य जानवर सभी को दर्द होता है और इन पर बेरहमी नहीं करनी चाहिए।

https://youtube.com/shorts/H7XWXwFxtA4?feature=share3

वही नाहन थाना प्रभारी ने बताया कि ऋषभ अग्रवाल पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें गाड़ी से स्ट्रीट डॉग्स को कुचला गया है फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

BDC सद्स्यों ने लगाए नारे …हमारी समस्याओं को इग्नोर न करे BDO… 

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख ठगे…अंबाला का व्यक्ति कर रहा था पांवटा में ये काम…. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons