Home / Crime/ Accident / बुजुर्ग दम्पति निशाने पर… बुजुर्ग दंपति से सोने की चेन लेकर बदमाश फरार…

बुजुर्ग दम्पति निशाने पर… बुजुर्ग दंपति से सोने की चेन लेकर बदमाश फरार…

बुजुर्ग दम्पति निशाने पर… बुजुर्ग दंपति से सोने की चेन लेकर बदमाश फरार…

Ashoka Times…19 जनवरी 2026

पांवटा साहिब के शमशेपुर में शनिवार को बुर्जुग दंपति को निशाना बनाते हुए बदमाश धोखे से सोने की चेन लेकर फरार हो गए । पुलिस डे टीम में बनाकर हरियाणा के लिए रवाना कर दी है।

पुलिस में दी शिकायत अनुसार बुजुर्ग दम्पति ने बताया कि उनका एक बेटा विदेश में रहता है। एक युवक उनके पास घर में आया और उसने बताया कि वह विदेश में रह रहे उनके बेटे का दोस्त है। इस दौरान उस युवक ने उक्त उत्पत्ति के साथ मीठी-मीठी बातें की और उन्हें हिप्नोटाइज जैसे कर दिया। इस दौरान उसने सोने की चेन के बारे में पूछा और बूजूर्ग महिला ने सोने की चेन उसको दिखाई इसके बाद खाली बैग उनको लौटा दिया थोड़ी देर बाद जब उन्होंने चेक किया तो उनको सोने की चेन गायब मिली सोने की चेन की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। इस घटना के बाद उन्होंने आस पड़ोस के लोगों को सूचित किया और पुलिस को एक शिकायत सौंपी गई।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि हरियाणा निवासी कुछ युवक आसपास की कॉलोनी में घूम कर वारदात देने की फिराक में थे । इस घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस शातिरों के काफी नजदीक बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons