11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बडू साहिब से आनंदपुर साहिब तक भव्य और ऐतिहासिक नगर कीर्तन का आयोजन…

Ashoka time’s…9 November 25

गुरुद्वारा बडू साहिब की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी शताब्दी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरु गद्दी दिवस की 350वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य और ऐतिहासिक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

यह पवित्र यात्रा सुबह गुरुद्वारा बडू साहिब से आरंभ होकर राजगढ़, सोलन, परवाणू, कालका, पिंजौर, कुराली, रूपनगर और कीरतपुर साहिब से होती हुई सायं गुरुद्वारा शीशगंज साहिब, आनंदपुर साहिब पहुंची। नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय संगत ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने लंगर सेवा, कीर्तन और भक्ति संगीत के माध्यम से पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कर दिया। यात्रा के दौरान अकाल अकैडमी के छात्र-छात्राओं सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गुरु की बाणी तथा सेवा भाव में लीन दिखाई दिए। इस अवसर पर कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष संत बाबा देवेंद्र सिंह जी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुगल शासन के अत्याचार और जबरन धर्म परिवर्तन के दौर में गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles