15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला बुरी तरह घायल…

शहर की सड़कों पर भी आवारा कुत्तों का जमावड़ा खतरनाक

Ashoka Times…4 मार्च 2024/पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के सिंघपुरा में एक बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके मुंह को बुरी तरह से जख्मी कर डाला इसके बाद पहुंच सिविल अस्पताल में बच्चों को लाया गया जहां पर डॉक्टर ने बच्चों का इलाज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार साल का बच्चा आसिफ पुत्र लियाकत अली निवासी सिंघपुरा रात को अपने घर पर परिजनों के साथ सोया हुआ था। बच्चे के मामा बजीर ने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक कुत्ता घर में घुस गया और सोये हुए बच्चे पर हमला कर दिया। जब बच्चा जोर जोर से चिल्लाया तो घर पर सभी उठ गए तथा कुत्ता हमला कर भाग गया।

कुत्ते ने बच्चें के मुंह पर गहरे जख्म किए हुए हैं व मुंह खून से लतपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद बच्चे को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर बच्चे का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि सिंघपुरा में हम लोग कच्चे मकान में रहते है तथा कमरे में दरवाजे भी नहीं लगे हुए है। जिस कारण कुत्ता घर पर घुस गया।

डॉक्टर प्रियंका ने किया बच्चे का उपचार,

चार साल के बच्चे को गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल में तैनात आंखों की डॉक्टर प्रियंका परमार ने हड़ताल छोड़कर बच्चे का उपचार किया।

वही आपको बता दे की पांवटा साहिब में भी सड़कों पर आवारा कुत्तों की तादाद लगातार बढ़ रही है जिसके कारण हर रोज कुत्तों के हमले की वारदातें सामने आ रही है वहीं आम नागरिकों ने नगर परिषद पांवटा साहिब से गुहार लगाते हुए कहा कि सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों से लोगों की जान हिफाजत की जाए । आवारा कुत्तों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

09 और 10 अप्रैल को आयोजित होगा मां नगरकोटी मेलाः डॉ0 संजीव कुमार धीमान* 

पांवटा साहिब के क्यारदा, माजरा और सूरजपुर में बिछी सफेद चादर….WATCH VIDEO

बीच नदी में फंसे रेत बजरी से भरे डंपर…प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles