15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बकरास में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम

कांडो च्योग के सेंगा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में की शिरकत

Ashoka time’s 16 January 24 

उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत कांडो च्योग के सेंगा में आयोजित किये जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यूथ क्लब कांडो तथा नरेंद्र मेमोरियल कमेटी द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल तथा उत्तराखंड के विभिन्न भागों से आए खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है। खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास होता है। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति के लिए खेल आवश्यक है और जीवन में कोई ना कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। इससे युवा अपने आप को समाज में व्यापक कुरीतियों तथा अनेक प्रकार के व्यसनों से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा की सूबे के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हर्षवर्धन चौहान ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अनेकों नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपने जीवन तथा परिवार की बर्बादी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी दिनचर्या व्यस्त बनाने को कहा ताकि वह जीवन में नई उपलब्धियां को हासिल कर सकें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 17 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेगे जबकि प्रत्येक जिले के चिन्हित स्थानों पर विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, मन्त्री व विधायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगें।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जनवरी को ज़िला सिरमौर में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बकरास में उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रमवार इस कार्यक्रम का आयोजन शिलाई विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में चलायी गई विभिन्न कल्याणकारी एवम् जनहितेषी योजनाओं को प्रदेश के गाँव-गाँव तक पहुँचाना है जिससे प्रदेश का हर व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके और कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित ना रह सकें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में बरसात के दौरान आयी आपदा ने प्रदेश के सभी इलाक़े को तहस नहस किया है जिससे पानी, बिजली,सड़क जैसी परियोजनाएं बाधित हुई तथा उनका नुक़सान हुआ है परंतु प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में इस स्थिति से उभरने के भरसक प्रयास किए। इस आपदा से प्रभावित प्रदेश वासियों को पिछली आपदा राशि से कई गुना बढ़ा कर उनका दुख बाँटने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि आपदा के बावजूद भी उनके द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएँ स्वीकृत करवाई है।

उन्होंने सेंगा सड़क पर पुल के लिए 15 लाख, कांडो च्योग ग्राउंड के लिए 15 लाख, महिला मंडल के लिए दो लाख तथा पाँच दरिया व 50 कुर्सियां देने की घोषणा की।

यूथ क्लब कांडो तथा नरेंद्र मेमोरियल कमेटी ने इस टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड की 60 टीम भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि विजेता को 61 हज़ार तथा उपविजेता को 31 हजार की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।

इसके उपरांत हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका निराकरण किया।

इस अवसर पर एएसपी बद्दी रमेश शर्मा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, बीडीओ तिलोरधार भाग सिंह, प्रधान कांडो च्योग श्याम दत शर्मा, यूथ क्लब कांडो के प्रधान प्रवेश आनंद तथा नरेंद्र मेमोरियल कमेटी के प्रधान निटू चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कांग्रेस पदाधिकारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संगड़ाह कार हादसे में गई 19 वर्षीय विशाल की मौत… 

ददाहू बाईला में दर्दनाक सड़क हादसा… शिक्षक गंभीर घायल

सभी बैंक निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें-एल. आर. वर्मा….

पांवटा में बुलेट की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

 

 

0.0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles