12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब में शिविर आयोजित- विवेक महाजन

Ashoka time’s…22 December 

एस डी एम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत पांवटा साहिब उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा गाँव-गाँव जा कर आमजन की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनका निराकरण भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान पांवटा साहिब उपमंडल की तहसील पांवटा साहिब के पटवार सर्किल पांवटा में आज 150 म्यूटेशन, 30 विक्रय विलेख, 10 प्रमाण पत्र, उपतहसील खोड़ोवाला के पटवार सर्किल भगानी में 12 म्यूटेशन तथा उपतहसील माजरा के पटवार सर्कल पल्होड़ी में 12 म्यूटेशन किए गए तथा 11 प्रमाण पत्र दिए गए।

उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को यह शिविर पांवटा साहिब उपमंडल की तहसील पांवटा साहिब के पटवार सर्किल भगानी, उपतहसील माजरा के पटवार सर्किल माजरा, उपतहसील राजपुर के पटवार सर्किल राजपुर दीघाली में आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles