11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

प्रदेश सरकार को गिराने की साजिश रचने वालों पर मामला दर्ज,

पढ़ें किस तरह साजिश के तहत गिराई जानी थी सरकार…

Ashoka Times…10 March 2024/ Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों पर सरकार ने मामला दर्ज करवाया है बताया जा रहा है कि हमीरपुर से निर्दलीय MLA आशीष शर्मा और बागी कांग्रेस MLA चैतन्य शर्मा के पिता को जिम्मेदार ठहराया गया है। 

हिमाचल पुलिस ने निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा कांग्रेस के गगरेट से बागी विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा के खिलाफ भी एफआईआर की गई है।

आरोप है कि इन्होंने राज्यसभा चुनाव में सरकार गिरने के लिए षड्यंत्र रचा और विधायकों की खरीद-फरोख्त भी की। कांग्रेस के विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ ने बालूगंज थाना में एफआईआर कराई है। आशीष शर्मा और राकेश शर्मा पर करोड़ों रुपए के लेन-देन के आरोप लगाए हैं।

खास बात यह है कि इस FIR में अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। ऐसे में जांच के दौरान पुलिस और लोगों को भी केस में शामिल कर सकती है।

फाइव-सेवन स्टार होटलों में ठहराया…

आप है की साजिश के तहत विधायकों को न केवल हेलिकॉप्टर मुहैया करवाया गया बल्कि इन बागी विधायकों को फाइव स्टार होटल में ठहरने का बंदोबस्त भी उपरोक्त आरोपियों द्वारा किया गया था।

पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा उत्तराखंड में उच्च अधिकारी के पद पर रहे हैं। उन्होंने सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रचा है।

केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच…

वही इस पूरे मामले को लेकर पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर राज्यसभा चुनाव में होने वाले खरीद फरोख्त और करोड़ों रुपए की लेनदेन को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना बालूगंज में आरोपियों के खिलाफ 171 सीआरपी, 120बी आईपीसी एवं पीसी एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दे के हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए 40 विधायक होते हुए भी कांग्रेस अपने राज्य सभा सीट नहीं बचा पाई छे कांग्रेस और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को वोट देकर न केवल राज्यसभा के लिए भाजपा की मदद की बल्कि सरकार को गिराने का भी प्रयास किया गया और इस सारे कर्मकार में विधायकों द्वारा करोड़ों रुपए लेने के आरोप लग रहे हैं।

शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ कर छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- रोहित ठाकुर

पांवटा में दर्दनाक सड़क हादसा..पुलिस जवान की मौके पर ही मौत

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण…युवक के खिलाफ मामला दर्ज 

खड्ड में से नर कंकाल बरामद….फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार 

17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles