16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

पेड़ से लटका मिला युवक का शव…घटना के संबंध में जांच शुरू

Ashoka time’s…19 April 24 

जिला ऊना जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पीरनिगाह मंदिर के पास वाले जंगल के बीच खेर के पेड़ पर इस युवक के शव को लटकते हुए पाया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को दी और मामले के संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया।

जानकारी मिलते ही थाना सदर प्रभारी मनोज बलिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक के शव के पास पुलिस ने एक हैंडबैग भी बरामद किया जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान मिला है।

मोबाइल के कवर के बीच पुलिस ने एक आधार कार्ड बरामद किया यह आधार कार्ड 24 साल के नवदीप गंगर पुत्र मक्खन सिंह निवासी भोड़ा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर का है। पुलिस ने इस आधार पर संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचित कर दिया है। हालांकि आधार कार्ड पर छपी फोटो काफी पुरानी लग रही है, जिसके चलते पुलिस मृतक का ही आधार कार्ड होने का भी दावा नहीं कर रही।

बता दें पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद के जरिए इस मामले का पूरी तरह जांच करने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी मनोज वालिया का कहना है कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ग्राम पंचायत कालाआम,सैनवाला और सलाणी कटोला में स्वीप कार्यक्रम आयोजित…

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हुआ आपदा जागरूकता अभियान*

बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला जख्मी…पीजीआई चंडीगढ़ रैफर

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles