15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पुलिस ने नहीं की मदद, 24 घंटे में चोरी हुई साइकिलों को खुद ढूंढ निकाला…पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…3 सितम्बर 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब में चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को उनके चोरी के समान को सुरक्षित वापस दिलवाने की जिम्मेदारी पुलिस की बनती है लेकिन इसका बिल्कुल उल्टा हो रहा है पांवटा साहिब के पवन शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड की एक सप्ताह पहले साइकिल बदमाश घर से उठा ले गए सीसी टीवी में बाकायदा बदमाश साइकिल चुराते हुए दिखाई दिया पुलिस को जब कंप्लेंट की गई तो पुलिस का कहना था कि इतनी जल्दी कुछ नहीं होता एक सप्ताह तक भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किए जाने के बावजूद उन्होंने अपनी साइकिल खुद ढूंढ निकली है।

इस बारे में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को घर से उनकी साइकिल चोरी हो गई थी जो की काफी महंगी साइकिल थी बाकायदा चोरी करने वाला आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है पुलिस को भी यह सीसीटीवी दिया गया है लेकिन एक सप्ताह बाद भी हमें कोई उम्मीद पुलिस की ओर से नहीं दी गई इसके बाद हमने खुद अपनी साइकिल ढूंढने का निर्णय किया हमने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए आसपास के लोगों से भी सीसीटीवी में दिखाई दे रहे इस यूवक के बारे में पूछताछ की इस दौरान एक व्यक्ति ऐसा मिला जिसने चोरी के आरोपी को पहचान लिया इस के बाद हमें पता चला कि यह आरोपी पांवटा साहिब के नजदीक उत्तराखंड में ढ़ालीपुर पहुंचे जहां पर सामने आया कि इस व्यक्ति ने हाउसिंग बोर्ड से चुराई दो साइकिलें एक महिला को बेची थी जब हम उसे महिला के घर पहुंचे तो दोनों साइकिल वहां पर मिल गई जब हमने पुलिस लाने की बात कही तो वह महिला डर गई और उसने हमारी साइकिल हमें सौंप दी।

हाउसिंग बोर्ड निवासी पवन शर्मा का कहना है कि अगर पुलिस चाहती तो हमारी साइकिल आसानी से ढूंढी जा सकती थी पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन उसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है जो पुलिस की ओर से बिल्कुल भी नहीं की गई फिलहाल हमने पुलिस को ही इतला कर दी है।

पहाड़ी क्षेत्र में नशे और जुएं की बढ़ती गतिविधियों को लेकर महिला संगठन सड़कों पर …

व्यक्ति चरस के साथ गिरफ्तार… मामला दर्ज 

पांवटा साहिब में डेंगू का प्रकोप, हर रोज़ आ रहे 20 से अधिक मामले…सरकारी और प्राइवेट लैब…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles