पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें क्या है पूरा मामला…
Ashoka Times…21 November 2025
पांवटा साहिब में रहने वाले चार युवकों द्वारा पंचकूला में एक कैब को बुक कर रास्ते में लूट लिया गया, सूचना मिलते ही पंचकूला क्राइम सेल एक्टिव हो गया और उन्होंने तीन युवकों को पांवटा साहिब से गिरफ्तार कर लिया जबकि उनमें से एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला पुलिस द्वारा टैक्सी लूटकर हिमाचल प्रदेश में हत्या करने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पांवटा साहिब के रहने वाले हैं । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कंट्री मेड पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

डीसीपी क्राइम ब्रांच मनप्रीत कुमार सूदन के अनुसार, 19 नवंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ से इन-ड्राइव ऐप के जरिए पंचकूला के रामगढ़ के लिए टैक्सी बुक की। रामगढ़ पहुंचने पर आरोपियों ने सुनसान जगह पर ड्राइवर को पिस्टल दिखाकर कार से उतार दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए। टैक्सी ड्राइवर ने तुरंत चंडीमंदिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हुईं और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी तीन आरोपियों जिसमें रोहित धीमान, सतबीर और बिट्टू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रोहित धीमान ने कार को यमुनानगर के किशनगढ़ गांव से बरामद करवाया। बिट्टू ठाकुर ने कार के डैशबोर्ड से एक पिस्टल और चार कारतूस, जबकि सतबीर ने अपने घर से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद करवाए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पांवटा साहिब में ऋषभ नामक युवक की हत्या करने की योजना बना रहे थे। उनके चौथे साथी हमजा की ऋषभ के साथ पुरानी रंजिश थी। हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए ही आरोपियों ने टैक्सी लूटी थी। गाड़ी बुक करने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया गया, वह भी आरोपियों ने 19 नवंबर को चंडीगढ़ से छीना था।
बता दे की पांवटा पुलिस को भी हमजा जो किशनपुर का रहने वाला है और पांवटा साहिब में रहता है और सतविंदर की तलाश थी । कुछ दिन पहले ही उन्होंने देवी नगर में चाऊमीन बनाने वाले एक युवक पर गोली चलाई थी लेकिन किस्मत से सौरभ की जान बच गई थी। उक्त मामले में पांवटा पुलिस हमजा और सतविंदर की कई दिनों से तलाश कर रही थी वही बीते कल पंचकूला पुलिस ने सतविंदर रोहित सहित तीन लोगों को पांवटा साहिब से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों सतबीर और हमजा के खिलाफ पांवटा साहिब थाना में हत्या के प्रयास और कार और बाईक चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। सभी आरोपी गांजे के नशे के आदी हैं। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि हथियार उन्हें कहां से मिले और क्या वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं।
पांवटा साहब पुलिस स्टेशन के SHO. कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हमजा जो की सिरमौर पुलिस का वंचित है को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमजा के अन्य साथी पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं एस एच ओ कुलवंत सिंह ने अपराधियों को सख्त वार्निंग दी है कि किसी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशा तस्करों पर भी जल्द ही लगाम कसी जाएगी ।

