15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब : शहर में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे बदमाश, हमले में घायल ने करवाई शिकायत दर्ज….

Ashoka Times….9 December 2024

पांवटा साहिब में अवैध हथियारों के साथ बदमाश खुले आम न केवल घूम रहे हैं बल्कि हमले भी किए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कामिल अंसारी पुत्र मोहम्मद अनीफ निवासी माजरा ने पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह देवीनगर से पांवटा साहिब की तरफ कर लेकर आ रहा था। इस दौरान बदमाशों ने पहले पत्थर मार कर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और जब वह देखने के लिए रूका तो उस पर जान लेवा हमला किया गया। इसके बाद एक आरोपी हमजा ने पंच से उसके सिर पर जानलेवा हमला किया । पीड़ित यूवक ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

आरोपी के साथ अन्य कईं अनजाने आरोपी भी शामिल थे, जिन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट कर मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद मीडिया को बताया कि आरोपी खतरनाक किस्म के लोग हैं तथा हथियार लेकर घूम रहे हैं तथा आरोपियों से उसकी जान को खतरा है तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए उसने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है।
बता दें कि पांवटा साहिब में पिछले कुछ महीनों से लगातार छोटी-छोटी गैंग और उनमें कम उम्र के यूवाओ के शामिल होने की पुख्ता जानकारी सामने आ रही हैं। वहीं इन गैंग्स पर लगाम लगा पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।

वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles