11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब में शराब ठेकेदार की मनमानी,40 से 100 रूपए वसूले जा रहे अधिक….

रेट लिस्ट से अधिक नहीं वसूल सकते रुपए शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई… गौतम

Ashoka Times…1 may 2024

पांवटा साहिब में शराब ठेकेदार नियमों का उल्लंघन करते हुए मूल्य से अधिक पैसे की वसूली कर रहे हैं जिसकी शिकायत एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग पांवटा साहिब को भी की जा रही है।

पांवटा साहिब में शहर के नेशनल हाईवे पर स्थित जितने भी शराब के ठेके खोले गए हैं सभी पर रेट लिस्ट लगाई गई है बावजूद इसके ठेकेदार द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रेट लिस्ट से अधिक पैसे की वसूली की जा रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए हेमंत भार्गव, जसवीर सिंह, संजय सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र, मोहन आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि किसी भी शराब के ठेके पर चले जाइए सरकार द्वारा तय किए गए रेट लिस्ट तो लगी है लेकिन शराब 50 से 60 रुपए और बीयर 100 रूपए अधिक रेट पर बेची जा रही है।

वहीं दूसरी और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नई नीति के कारण प्रदेश भर और सीमाओं पर शराब तस्करी के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं जिसके कारण सरकार को भी भारी राज्स्व का नुकसान उठाना पड़ेगा।

वही आपको बता दे की सरकार पहले ही चेतावनी दे चुकी है कि अगर शराब ठेकेदार मूल्य से अधिक वसूली करते हैं तो उन पर सरकार और आबकारी विभाग सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेंगे।

वही जब इस बारे में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारी मिस्टर गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि तय मूल्य से अधिक पैसे वसूल नहीं किया जा सकते यह साफ-साफ नियमों का उल्लंघन है अगर शिकायत मिलती है तो शराब ठेकेदार पर कार्रवाई आवश्यक की जाएगी।

*सभी माईक्रो आर्ब्जवर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें-एल.आर. वर्मा*

बिंदल बोले OBC का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है Congres

12वीं कक्षा में फेल 18 वर्षीय छात्र ने लगाया फंदा….दर्दनाक मौत

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles