Ashoka time’s…11 November 25
सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक पुरुष और दो महिलाओं सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 21.44 ग्राम चिट्टा और नकद राशि बरामद की है। तीनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहरुख़, पुत्र स्वर्गीय गुलज़ार, निवासी भगवानपुर, पांवटा साहिब, काफी समय से चिट्टा बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शाहरुख के रिहायशी मकान पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी शाहरुख़ को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम के साथ आरोपी
दूसरे मामले में सिरमौर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो महिला (मां-बेटी) चिट्टे के व्यापार में काफी लंबे समय से सक्रिय है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं के कब्जे से 14.19 ग्राम चिट्टा और ₹8,500/- कैश बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिलाओं की पहचान शहीदा बेगम (पत्नी युसुफ) निवासी भगवानपुर, पांवटा साहिब और उनकी बेटी हसीन फातिमा (पत्नी अली जान) निवासी फेजपुर, यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।
सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस उनका रिमांड लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह मादक पदार्थ कहां से लाते थे और इसे जिले में किन-किन लोगों को बेचते थे। सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

