10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब में इस तरह की जा रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी…पढ़िए कैसे….

Ashoka Times….3 January 2025

आए दिन नए नए तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करने के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी जब एक ट्रक के माध्यम से भुक्खी की तस्करी की जा रही थी

रविवार को पुलिस थाना पौंटा साहिब की टीम ने दौराने यातायात चेकिंग नजद गोविंदघाट बैरियर के पास ट्रक नंबर HP 17F- 1482, जिसमे चालक योगेश पुत्र माम चंद निवासी गांव नेरो कोटडी डा कौलवाला भूड़ व उम्र 24 वर्ष

तथा साथ मे अन्य व्यक्ति जिसका नाम अजय कुमार धयान सिंह निवासी गांव रामपुर भारापुर डाकघर धौलाकुआँ तहसील पौंटा साहिब जिला सिरमौर व उम्र 28 वर्ष, के कब्जे से 12.942 किलोग्राम भुक्की ब्रामद की। ट्रक में छुपा कर नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। लेकिन पुलिस को मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिस पर पुलिस थाना पौंटा साहिब में उपरोक्त दोनों आरोपीगण के विरूद्ध ND&PS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है व अभियोग मे आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles