15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब में 16 नवम्बर को आयोजित होगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा….

पांवटा साहिब में 16 नवम्बर को आयोजित होगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा….

Ashoka Times….9 October 2024

धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में हर वर्ष आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा इस बार भी आयोजित की जाएगी। रथ यात्रा का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा।

यात्रा से संबंधित कार्यों की पहले शारदीय नवरात्रि को रथ का विधिवत पूजन कर शुरुआत की गई है। भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा मधुबन आश्रम ऋषिकेश के संचालक स्वामी श्री परमानंद जी महाराज की अगवाई में होगी। रथ यात्रा का आयोजन श्री जगरनाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब कर रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी रथ यात्रा की शुरुआत बद्रीपुर शिव मंदिर से होगी। यात्रा का समापन विश्वकर्मा मंदिर में होगा। यात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से होकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी चौक, महाराज अग्रसेन चौक से होकर मुख्य बाजार गीता भवन मंदिर से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान स्थानीय भजन कीर्तन मंडलियों के अलावा महाराष्ट्र से विशेष कीर्तन पार्टी को आमंत्रित किया गया है।

श्री जगरनाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष हरविंदर कुमार ने जानकारी दी कि रथ यात्रा से संबंधित तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले नवरात्रि को रथ का विधिवत पूजन के साथ धार्मिक और अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतराम शर्मा, सचिव नीरज उदवाणी, कोषाध्यक्ष संजय खंडूजा, अशोक शर्मा, वेद शर्मा, सुशील मित्तल, डॉ. सूरज, कमल वर्मा और संदीप खुराना आदि ने क्षेत्र के लोगों से आवाहन किया कि रथ यात्रा में पहुंचकर पुण्य के भागीदार बने। आयोजिकों ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी का रथ खींचने से व्यक्ति के दुर्भाग्य का अंत होकर सौभाग्य का सृजन होता है। रथ यात्रा में शामिल होने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को सद्गति को प्राप्त होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles