12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब ब्राह्मण सभा ने बुलाई बैठक….दीपावली मनाने का दिन किया तय…

Ashoka Times….24 October 2024

पांवटा साहिब के ब्राह्मण सभा द्वारा गीता भवन में बैठक आयोजित की गई । जिसमें कई विद्वान ब्राह्मण द्वारा पंचांग के हिसाब से एक नवंबर दिन शुक्रवार को दीपावली मनाने का समय निकाला गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पांवटा साहिब ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि गीता भवन में ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दीपावली मनाने के लिए सभी ब्राह्मणों ने विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि समय और पंचांग के हिसाब से दीपावली का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर दिन शुक्रवार 2024 को बैठ रहा है।

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली पर्व मनाया जाए, तो वही 1 नवंबर 2024 को दिवाली उत्सव मनाया जाए, 2 तारीख को गोवर्धन पूजा और 3 तारीख को भैया दूज के लिए सबसे अच्छा समय पंचांग के हिसाब से बैठ रहा है।

इस दौरान कुंज बिहारी शास्त्री, तेज प्रकाश शास्त्री, किरण शर्मा, वेद मित्र शर्मा, विनय शर्मा कविंद्र शर्मा, अजय शर्मा आदि लोग बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles