15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब दुकानों मकानों में घुसा पानी…जल भराव वर्षों से समस्याएं जस की तस…. लोगों ने किए वीडियो सांझा

Ashoka Times…2 August 2024

पांवटा साहिब में बुधवार दे रात हुई तेज बारिश के चलते दुकानों और मकानों में पानी घुसने के दर्जनों मामले सामने आए हैं इसमें कई लोगों का काफी नुकसान भी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 7, 10, 11, 8, सहित लगभग सभी वार्डों में कहीं ना कहीं लोगों के घर और दुकानों में पानी घुस गया रात भर लोग अपने घरों से पानी को बाहर धकेलते नजर आए। घरों में घुसे पानी को लेकर लोगों ने वीडियो भी सांझा किए हैं।

हालांकि कुछ वार्डों में पिछले कई दशकों से घरों में पानी घुसने की समस्याएं चली आ रही है लेकिन आज दिन तक उनका कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया बुधवार को भी तेज बारिश के चलते पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में तकरीबन 50 से अधिक परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हालांकि यह संख्या अन्य मामले सामने आने पर बढ़ सकती है।

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में भी कई दुकानों में पानी घुस गया जिसमें शोरूम मालिक शाहबाज खान ने बताया कि उनका ब्रांडेड फुटवियर शोरूम है बुधवार बारिश के दौरान उनकी दुकान में पानी घुस गया जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं उक्त वार्डों के सुरेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा, रेखा , गुणानंद, सार्थक ठाकुर, केवल सिंह, दर्जनों लोगों ने बताया कि उनके घरों में न केवल पानी घुसा है बल्कि अगले कई दिनों तक वह अपने घर में घुसे पानी और रिसाव को ठीक करने में लगाने को मजबूर है बच्चे बुजुर्ग पानी की वजह से परेशानी झेल रहे हैं ।

जल भराव का सबसे बड़ा कारण…

उन्होंने बताया कि जल भराव का सबसे बड़ा कारण जो हमारे वार्डों में नजर आ रहा है वह नगर परिषद द्वारा बनाई गई गलियों में सड़के ऊंची कर दी गई है ठेकेदार द्वारा बिना सोचे समझे और कम लागत के चक्कर में टाइलें ऊपर ही लगा दी गई जिसके कारण अब लोगों के घर नीचे और सड़क ऊपर हो गई है। देवी नगर में भी आधा दर्जन से अधिक लोगों के घरों में पानी इकट्ठा हो गया।

वहीं कुछ मामलों में यह भी सामने आया है कि कुछ लोगों के घर पुराने हैं और काफी नीचे बने हुए हैं उनमें भी पानी अक्सर घुस जाता है।

वही इस मामले में कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम पोंटा साहिब गुंजित चीमा ने बताया कि कई घरों में भारी बारिश के चलते पानी घुसने की शिकायतें सामने आई है सभी की समस्याओं को निवारण हेतु जल्द से जल्द प्रयास किए जाएंगे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles