13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब की कुंजा पंचायत में मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित..

“लोकतन्त्र का पर्व देश का गर्व ”

Ashoka time’s…9 May 24 

पांवटा साहिब 09 मई – उपमंडल स्तरीय स्वीप टीम ने आज पांवटा साहिब की कुंजा पंचायत के ग्रामवासियों को आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।

स्वीप टीम के सदस्य जोगिंद्र शर्मा ने मौजूद सभी मतदाताओं को उनके वोट के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतन्त्र का यह पर्व देश का गर्व है। उन्होंने कहा कि इस पर्व हम सब को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए तभी शत प्रतिशत मतदान संभव हो पाएगा।

स्वीप टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हम सब की भागीदारी जरुरी है। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। इसलिए हम सब को मतदान करना चाहिए साथ ही अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

स्वयं सहायता समूह से बबिता कौशल ने भी पंचायत के मतदाताओं को “इस चुनाव में किजिए अपने मत का दान” कविता के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया।

स्वीप टीम की खण्ड समन्वयक रुकसाना ने मौजूद सभी मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ ग्रहण करवाई साथ ही कार्यक्रम में पधारने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान शिक्षा देवी, उप प्रधान गुरमेल सिंह, पंचायत सचिव संजीव गोगना, वार्ड सदस्य, बीएलओ हेमंत, सुभाष चंद, शाहिद मोहम्मद, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

9.93 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक काबू….

श्री रेणुका झील से शव बरामद… जांच में जुटी पुलिस

22 भूस्खलन और भूमि धंसाव के स्थल चिन्हित…आसपास बसी आबादी की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल को मिला “द बेस्ट अपकमिंग स्कूल ऑफ़ द ईयर 2024” अवॉर्ड…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles