15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

पांवटा साहिब की अवैध डंपिंग साइट पर लगी भयानक आग, हाई कोर्ट निर्देशों की उड़ी धज्जियां…

दर्जनों पेड़ जीव जंतु स्वाह…पर्यावरण को भारी नुकसान…

Ashoka Times…24 may 2026

पांवटा साहिब के कुंजा मंतरालियां पंचायत में अवैध तरीके से डंपिंग साइट बनाई गई थी जहां पर अचानक आग भड़क उठी इस भयानक आग की चपेट में पूरा फॉरेस्ट जंगल वैली और आसपास का क्षेत्र आ गया।

आग में झूलसे पेड़ जीव जंतु

बता दे कि इस भयानक आग में न केवल पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है बल्कि जीव जंतु भी पूरी तरह से झुलस गए हैं। इतना ही नहीं पिछले दो दिनों से लगातार यह आग सुलग रही है और पूरे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रही है।

वही सवाल यह उठते हैं कि जहां हाईकोर्ट द्वारा सख्त निर्देश नगर परिषदों और पंचायत को दिए गए हैं कि वह अपने-अपने कचरा प्रबंधन को सही से निपटारा करें ताकि नदियां जंगल सुरक्षित रह पाए। वही ऐसे में यमुना किनारे इस बड़ी डंपिंग साइट को किसने परमिशन दी खुले में कचरा डालने की।

ग्राम पंचायत भुंगरनी से तजिंदर सिह ने प्रधान पद के लिए लोगों का समर्थन प्राप्त किया। युवा और निष्ठावान होने के कारण लोग उनको पसंद भी कर रहे हैं। उनका भी मानना है कि अगर जनता उन्हें प्रधान पद सोंपती है तो वह सभी समस्याओं का हल करेंगे जो पंचायत में बनी हई है।

मौके पर पहुंचे पॉल्यूशन विभाग अधिकारी

वही मौके पर जूनियर इंजीनियर पॉल्यूशन विभाग नवीन भी पहुंचे उन्होंने भी आपको बुझाने के लिए न केवल खुद प्रयास किया बल्कि मौके पर ए मैन काइंड की फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मदद की।

पांवटा साहिब के धौला कुआं में पूर्व में प्रधान रहे मलकीत सिह को लगातार लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

वहीं दूसरी और चौकी प्रभारी रामपुर घाट दयाल भी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद की और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस को भी पूरे मामले के लिए शिकायत की गई है।

वही इस बारे में एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि उनके संज्ञान में यह पूरा मामला आया है मौके पर तहसीलदार को भेजा गया है जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिषद वार्डनबर 9 से चौधरी चरणजीत सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं बता दें कि वह लगातार लोगों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं वही लोग भी उन्हें काफी संख्या में समर्थन दे रहे हैं।…विधायक चौधरी सुखराम ने की चरणजीत के पक्ष में अपील…

पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत में प्रितिका सैनीअपनी किस्मत आजमा रही है ।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बद्रीपुर पंचायत की समस्याओं से भली प्रकार से परिचित है। और वह समस्याओं को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिज्ञा बद्ध है।

पांवटा साहिब कुंजा से प्रधान पद हेतु चुनाव लड़ रही फ़िरदौस को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles