पांवटा… ट्रक से बरामद 2 किलो से ज्यादा भुक्की…चालक गिरफ्तार
Ashoka time’s…16 May 26
पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 2.034 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 15 मई को पुलिस टीम बद्रीपुर चौक पांवटा साहिब में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तराखंड की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में भुक्की लाई जा रही है। तलाशी के दौरान ट्रक से 2.034 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चालक शराफत अली निवासी सैनवाला, तहसील पांवटा साहिब को हिरासत में ले लिया।

