11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पहला हिमपात होते ही संगड़ाह उपमंडल की 3 दर्जन पंचायतों की बिजली गुल…

नौहराधार, हरिपुरधार व गत्ताधार के साथ लगती दर्जन भर पंचायतों में आधा फुट तक हिमपात…

Ashoka time’s…1 February 24 

सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल संगड़ाह की दिउड़ी-खड़ाह, गेहल, डसाकना, सांगना, सताहन, भलौना, नौहराधार, देवना, चोकर व सैंज सहित दर्जन भर के करीब पंचायतों में गुरुवार को साल का पहला हिमपात होते ही इलाके के दिन भर बिजली गुल रही। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे सुबह 7 बजे के बाद सायं करीब 3 बजे व नौहराधार तथा हरिपुरधार में 4 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद भी जहां अघोषित पावर कट लगते रहे, वहीं दो दर्जन पंचायतों में करीब 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप्प है।

बिजली न होने से जहां सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प रहा, वहीं अस्पताल में मरीजों को भी परेशानी हुई और आम लोग भी दिन भर ठंड से ठिठुरते रहे। पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा व क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि, सुक्खू सरकार द्वारा संगड़ाह में विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता व क्षेत्र के 2 सहायक अभियंता कार्यालय बंद किए जाने के बाद से यहां आए दिन घंटों अघोषित पावर कट लग रहे हैं। साल भर से संगड़ाह-चाढ़ना 33केवी लाइन की मुरम्मत नहीं करवाए जाने व संगड़ाह के कनिष्ठ अभियंता को नियमों की अनदेखी कर 26 किलोमीटर दूर ददाहू में रखे जाने से समस्या गंभीर हुई है। कनिष्ठ अभियंता विपिन शर्मा के अनुसार विभाग अथवा एसडीओ द्वारा संगड़ाह के लिए कम्प्यूटर व इंटरनेट कनेक्शन स्वीकृत न किए जाने के चलते वह ददाहू में रह रहे हैं। सहायक ददाहू कोमल शर्मा ने कहा कि, मौसम खराब होने से बिजली गुल रही और संगड़ाह में कार्यरत जेई को विभागीय कार्य से नाहन भेजा है। लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता संगड़ाह राकेश खंडूजा ने बताया कि, हरिपुरधार-कुपवी सड़क से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है और अन्य कोई रोड अब तक बंद नहीं हुआ है। बर्फबारी के बाद पड़ोसी राज्यों के पर्यटकों के वाहन भी क्षेत्र में पंहुच रहे हैं।

06 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय संगडाह में भर्ती शिविर होगा आयोजित…

छात्रों को दी कृषि विज्ञान और दुधारू पशुओं की जानकारी… पंकज मित्तल 

3 फरवरी को पांवटा के सालवाला में राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग मुस्तैदी से करें कार्य-सुमित खिमटा…

1 फरवरी, 2024 से हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड को मान्यता नहीं देंगे सिरमौर के निजी अस्पताल…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles