12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पांवटा साहिब में अधिकतर दुकानें रही बंद…. लोगों में आक्रोश भी और ग भी…

 

Ashoka Times….24 april 2025

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुई निर्मम हत्याओं को लेकर पांवटा साहिब का बाजार बंद रहा। हालांकि मेडिकल स्टोर खुले रहे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्मम हत्याओं को लेकर पूरा देश जहां आक्रोश में है वही गमगीन भी है। निर्मम हत्याओं के विरोध में पांवटा साहिब का लगभग सारा बाजार बंद रहा लोगों में पहलगाम हत्याकांड को लेकर काफी आक्रोश है जिसके तहत 1:00 बजे तक के लिए दुकानों को बंद करने का आह्वान व्यापार मंडल की तरफ से किया गया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंघल ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में देव हत्याएं हुई है यह सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर गया है। हर आंख में नमी है और साथ ही गुस्सा भी है हमने भी करने वाले भारतीयों को श्रद्धांजलि देते हुए और अपना आक्रोश प्रकट करने स्वरूप बाजार को बंद का आह्वान किया था।

बता दे की पहलगाम में जो निर्मल हत्याएं हुई है उसे दौरान चश्मदीदों का कहना है कि वहां के स्थानीय लोगों ने दर्जनों लोगों की जाने बचाई हैं। जिस वक्त हमला हुआ वहां मौजूद घोड़े चालक और अन्य स्थानीय लोग बच्चों महिलाओं को कंधे पर बिठाकर वहां से निकल भागे, जिसके कारण दर्जनों और लोगों की हत्या होने से बच पाई। बताया जा रहा है कि इस बार अब तक कश्मीर में 2 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं और यह संख्या 3 करोड़ से अधिक जाने की संभावना जताई जा रही थी बता दे कि कश्मीर में पर्यटकों के कारण ही 70% आबादी को साल भर की रोटी नसीब होती है। मगर अब इस हत्याकांड के कारण कश्मीर की बड़ी आबादी को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles