15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पत्नी ने करवाया अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज…. कलंकित किया रिश्ता

पत्नी ने करवाया अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज…. कलंकित किया रिश्ता

Ashoka Times….15 October 2024

हिमाचल प्रदेश में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। उपमंडल जयसिंहपुर के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बहन के साथ गलत काम किया है। पीड़िता छह महीने की गर्भवती बताई जा रही है। जब उसने अपनी भाभी को इस बारे में जानकारी दी, तो भाभी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी उपमंडल क्षेत्र में ही हुई थी, लेकिन पिछले चार वर्षों से वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। वहीं, आरोपी भाई भी दो बच्चों का पिता है, और उसकी पत्नी अधिकतर समय अपने मायके में रहती थी।

पीड़िता ने बताया कि उसका सगा भाई जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा, जैसे ही उसने इस पूरे मामले की सूचना अपनी भाभी को दी, भाभी ने पुलिस थाने में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । कांगड़ा के पुलिस एसएचओ अशोक कुमार ने पुष्टि की कि इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles