13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पंचायत प्रधान पर लगे पेड़ काट कर बेचने के आरोप…मामला दर्ज

Ashoka Times…28 August 23 Himachal Pradesh 

पंचायत प्रधान विरेंद्र हीर पर सरकारी भूमि से पेड़ को कटवाकर बेचे जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वन खंड अधिकारी पंडोगा अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के विक्रम सिंह दत्त, यशपाल दत्ता और अश्विनी कुमार ने शिकायत दी है कि गांव खड्ड में एक आम का वृक्ष मौजूदा ग्राम पंचायत प्रधान खड्ड विरेंद्र हीर द्वारा सरकारी भूमि से कटवाकर बेच दिया है।

वन खंड अधिकारी ने मामले के संदर्भ में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर मौके का निरीक्षण किया.

Lenskart ने लगाई चश्मों पर मनमर्जी के दामों पर लगाम … पांवटा साहिब में आज ही खरीदिए किफायती दाम और उच्च क्वालिटी के चश्मे…

 

मौके पर हल्का पटवारी ने अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया है कि काटा गया आम वृक्ष का बाजारी मूल्य लगभग 69,500 रुपये के करीब है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले आम के वृक्ष को काटा गया है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने वन खंड अधिकारी की शिकायत पर पंचायत प्रधान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बस की चपेट में आया 13 वर्षीय किशोर…दर्दनाक मौत

भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान के मामलों का शीघ्र करें निपटारा -हर्षवर्धन चैहान

पांवटा में 216 कैप्सूल के साथ दो युवक गिरफ्तार…पूछताछ जारी

नशे के दुष्प्रभाव को बताने के लिए स्कूल परिसर में लगेंगे जागरूकता बोर्ड…

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles