12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

नेशे के खिलाफ कार्रवाई…509 ग्राम चरस सहित दो युवक दबोचे…

नेशे के खिलाफ कार्रवाई…509 ग्राम चरस सहित दो युवक दबोचे…

Ashoka time’s…19 May 26

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहड़ू पुलिस ने 509 ग्राम चरस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम ने मख्खीनाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक मारुति 800 कार से 509 ग्राम चरस बरामद किया।

आरोपियों की पहचान शिमला के लोअर खलीनी निवासी युवकों के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर चिड़गांव की ओर से आ रही संदिग्ध कार को रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मामले में ND&PS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles