8.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

नशे के खिलाफ कार्रवाई…2 लाख 23 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद…आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ कार्रवाई…2 लाख 23 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद… आरोपी गिरफ्तार

Ashoka time’s…8 may 26

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है

शुक्रवार को सालासर कॉम्प्लेक्स, बद्दी में की गई इस रेड के दौरान 2 लाख 23 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद होने से हड़कंप मच गया।पहचान शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश और अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 8 मई को पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। बरामद नशीली गोलियों में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और अल्प्राजोलम (Atrox-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों की बरामदगी ने अवैध ड्रग कारोबार के बड़े नेटवर्क की आशंका को और मजबूत कर दिया है।

पुलिस ने बरामद नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मौके से अन्य संदिग्ध और अवैध दवाइयां भी बरामद हुई हैं, जिनकी जांच ड्रग विभाग द्वारा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles