07 मार्च तक न्यायालय में पेश…
Ashoka time’s…5 March 26
पुलिस टीम ने नशे तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए युवक को 15.52 ग्राम हैरोइन/चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त करी।
दिनांक 04.03.2026 को थाना सदर, जिला हमीरपुर की पुलिस टीम ने प्रभारी थाना कुलवंत सिंह के निर्देशन में गश्त एवं चेकिंग के दौरान स्थान स्वाहल में टैक्सी में सवार शशी कांत (24 वर्ष), निवासी, हमीरपुर, के कब्जे से 15.52 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया।
आरोपी युवक के विरुद्ध अभियोग संख्या 76/26 दिनांक 04.03.2026 धारा 21, 61, 85 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 07 मार्च तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

