18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

दोस्त ने हीं कर दी दोस्त की बेरहमी से हत्या…!…पांवटा साहिब में बड़ी वारदात…

Ashoka Times…1 June 23

पांवटा साहिब के मिश्र वाला में एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसके शरीर पर गहरे जख्मों के निशान है मामला हत्या से जुड़ा है और आरोप दोस्त पर ही लगे हैं।

हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के पांवटा साहिब मैं एक 30 साल के युवक साहिब की बेरहमी से हत्या कर दी गई जिसका सब जगतपुर एक बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में मिला है। स्थित जगतपुर गांव के एक फैक्ट्री परिसर मे एक 30 साल के शाहिद की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

हत्या के क्या रहे कारण…!

बताया जा रहा है कि सलमान के मृतक शाहिद की पत्नी के साथ प्रेम संबंध थे। ऐसे में शाहिद सलमान के प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था। इसलिए सलमान में योजनाबद्ध तरीके से शाहिद की डंडे और पत्थरों से मार मार कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या डंडों और पत्थरों से मार मार कर की गई है। शव को अर्से से बंद पड़ी इंडियन टेक्नॉमैक फैक्ट्री के पीछे फेंका गया है जोकि जगतपुर गांव का ही रहने वाला है।

वहीं, एडिशनल एसपी सोमदत एवं एसपी रमण कुमार मीना ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कई लोगों से मामले को लेकर बातचीत की जिसमें सामने आ रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों ही दोस्त थे और नशे के भी आदि थे। मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा भी हो सकता है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर दोनों के बीच किस बात को लेकर ऐसी स्थिति बनी के एक युवक की हत्या हो गई।

एसपी सिरमौर रमण कुमार मीना ने वार्ता के माध्यम से इस हत्या का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या करने वाला सलमान उसी का दोस्त है और दोनों युवक नशे के आदि थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles