11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दो युवकों से 11.74 ग्राम चिट्टा बरामद…न्यायालय में पेश

Ashoka time’s…6 July 23 

एसआईयू सैल की टीम ने कार सवार दो युवकों से 11.74 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल करी।

आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश करने की कागजी औपचारिकताएं निपटाई जा रही हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासे के बाद पुलिस ने चिट्टे की खरीद-फरोख्त में शामिल विशाल खन्ना वासी सुरंगानी के खिलाफ भी मामला दर्ज की कर लिया है। फिलहाल अभी तक विशाल खन्ना वासी सुरंगानी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगवाई में चौहडा डैम के समीप सीआईएसएफ बैरियर के पास नाकाबंदी कर रखी थी।

इसी दौरान बनीखेत की ओर से आ रही होंडा सिटी कार को निरीक्षण के लिए रोका गया। कार में सवार बाबर खान वासी गांव नकरोड व अक्षय कुमार वासी सुरंगानी पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस को कार सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर संदेह के आधार पर तलाशी दौरान कब्जे से 11.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपियों के खिलाफ खैरी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

Degree College को मिले चार असिस्टेंट प्रोफेसर…

जल शक्ति विभाग का कारनामा भारी बारिश में ही उखाड़ दी सड़क…तोड़ दी पानी की लाइनें…

पेड़ में फांसी लगाकर दी अपनी जान… ग्रामीण दर्दनाक हादसे के सदमे में

346 ग्राम नशीले पदार्थ गांजा के साथ महिला को किया गिरफ्तार…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles