11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दर्दनाक हादसा…कार में सवार तीन यूवतियों सहित 6 की दर्दनाक मौत….

Ashoka Times….12 November 2024

देहरादून में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है सोमवार देर रात कर की टक्कर एक कंटेनर से हो गई जिसमें तीन युवकों और तीन यूवतियों की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह मामला ओवर स्पीड का हो सकता है। पुलिस ने कार में फंसे शवों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार करीब 01.33 बजे महानगर में ओएनजीसी चौक के पास वाहन दुर्घटना की सूचना थाना कैंट को मिली। तुरंत ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल को एक कंटेनर व एक इनोवा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त मिली। उन्होंने बताया कि कंटेनर के पिछले हिस्से में यह कार टकराई हुई, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली। जिसमें कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मौके पर मिला। उन्होंने बताया कि मौके पर सभी मृत 06 व्यक्तियों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन, दून तथा इंद्रेश अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है। जबकि गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति को सिनर्जी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि उक्त कंटेनर किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था तथा इनोवा बल्लूपुर चौक की ओर से देहरादून की ओर आ रही थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर की क्रासिंग के दौरान, इनोवा वाहन चालक स्पीड से अंदाजा नहीं लगा पाया तथा उन्हें लगा कि कंटेनर पूरा निकलने के बाद वे आराम से क्रॉस हो जायेंगे। इसी जल्दबाजी में इंनोवा वाहन क्रासिंग के दौरान, कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग के कारण उक्त हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि हादसे में गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष, कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश, ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष, नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल, निवासी कालिदास रोड,

उम्र 24 वर्ष, कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल, निवासी 55/1, 20 कावली रोड, देहरादून, उम्र 20 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है। जबकि सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल, निवासी आशियाना शोरूम, मधुबन होटल के सामने, राजपुर रोड, देहरादून, उम्र 25 वर्ष को घायल हालत में सिनर्जी अस्पताल भेजा गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने युवाओं से अपील की है कि किशन नगर चौक पर हुए उक्त दर्दनाक हादसे में 6 युवाओं के मृत्यु हो गई। वे युवा, जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में दून पुलिस परिवार, मृतकों के परिजनों के साथ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles