15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा…चार लोगों की मौत 

Ashoka time’s…27 December 23 

हिमाचल जिला चंबा ढकोग-तरेला-बन्नी मार्ग पर सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने चारों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

चारों मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र मनस राम गांव तरेला, ओम प्रकाश पुत्र किरपा राम निवासी गांव थल्ला और घुघर पुत्र जोहरी राम निवासी गांव थल्ला डाकघर औराफाटी तहसील भरमौर और पवना देवी पत्नी मदन लाल निवासी सुलो के रूप में हुई।

हादसा तरेला मार्ग के समीप पेश आया है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। वही घायल महिला की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना दी।

राजनीति शास्त्र,राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय पहुंचे रामानंद सागर…

निष्पक्ष जांच के लिए DGP संजय कुंडू को हटाने के निर्देश…

शिविर में 120 लोगों ने करवाई नेत्र व स्वास्थ्य की जाँच….

चार दिन बाद भी डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे थाना प्रभारी और खनन माफिया…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles