15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा…खाई में लुढ़की गाड़ी पांच की मौत

Ashoka time’s…17 January 24

किन्नौर जनपद से एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है।

मृतकों की पहचान अरुण सिंह गांव शोंग, अभिषेक कल्पा, उपेंद्र सापनी, तनुज खवांगी, समीर बारंग के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो कैंपर गाड़ी रिकांगपिओ से सांगला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान शिरडी संपर्क मार्ग पर गाड़ी गहरी खाई में लुढ़क गई। जिस वक्त हादसा पेश आया उस समय गाड़ी में चालक सहित चार अन्य लोग सवार थे। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया व पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल भेजा गया है।

व्यवस्था में बदलाव से होगा आत्म निर्भर हिमाचल का मार्ग प्रशस्त-हर्षवर्धन चौहान

विभागीय प्रदर्शनियों में मिली सरकार की योजनाओं की जानकारी‌ से ग्रामीण प्रसन्न….

104 वर्षीय बुजुर्ग की हुई कूल्हे की सफल सर्जरी…

लापता व्यक्ति का कथित सिर लेकर आए आवारा कुत्ते, यहां मची लोगों में दहशत….!

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles