Home / News / थार ने मारी 8 वर्षीय मासूम को टक्कर…. दर्दनाक मौत…

थार ने मारी 8 वर्षीय मासूम को टक्कर…. दर्दनाक मौत…

थार ने मारी 8 वर्षीय मासूम को टक्कर…. दर्दनाक मौत…

Ashoka time’s…12 May 23 

animal image

सुंदरनगर उपमंडल में तरोट के नजदीक एक थार ने 8 साल की स्कूली बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोपहर के समय मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय अक्षिता स्कूल बस से उतरकर सर्विस रोड की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक थार गाड़ी (HP31 E-1395) ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची के सिर, बाजू व शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोट आई।

animal image

वाहन चालक ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। लेकिन बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते वक्त 8 वर्षीय बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार चालक तुषार चौहान पुत्र नरेश चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीबीएसई के परिणाम में द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम…

नेशनल हाईवे पर पंजाब के युवक से मिला चिट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार चोर को पुलिस ने आधे घंटे में किया काबू….

लद्दाखी सतरंगी फ्लैग पर क्या लिखा होता है…घमंड, जलन, लालच और गुस्से से दूर रहेंगे

अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर डॉक्टर और नर्स स्टाफ को किया सम्मानित…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons