19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

तेंदुए ने बोला गौशाला पर हमला, ग्रामीणों में फैली दहशत…

Ashoka Times…16 August 23 Himachal Pradesh 

मंगलवार देर रात्रि दो तेंदुओं ने गौशाला में बंधे पशुओं व आवारा कुत्तों पर अचानक हमला बोल दिया। तेंदुओं के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  

जिला ऊना हरोली कुंगड़त निवासी भाग सिंह ने अपनी पशुशाला में पशुओं को बांध रखा था। अचानक से दो तेंदुओं ने हमला कर दिया।कुत्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब घरवाले बाहर आए, तो देखा कि उनकी गौशाला के पास एक तेंदुए ने आवारा कुत्ते को मुंह डालकर अपना शिकार बना लिया था, जबकि दूसरा तेंदुआ गौशाला में बंधे पशुओं पर हमला कर रहा था।

ये देखकर भाग सिंह के बेटे ने ईंट-पत्थर से तेंदुए पर हमला कर दिया। इतने में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिससे दोनों तेंदुए साथ लगते जंगल की तरफ भाग गए।

इसके बाद उन्होंने अपने पशुओं को किसी अन्य ग्रामीण की पशुशाला में बांधा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुओ के जोड़े को पहले भी कई बार देखा गया है। अब तो ये घर के पास बनी पशुशालाओं में भी पहुंचने लगे हैं।

फील्ड में तैनात वन विभाग के वन रक्षकों को ऐसे मामलों में संजीदा रहना चाहिए और तुरंत इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देनी चाहिए, ताकि ये किसी व्यक्ति पर हमला कर जानी नुकसान न पहुंचा सके।

आपदा की इस घड़ी में लोगों को राहत पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता -हर्षवर्धन चौहान

सिरमौर और ऊना जिला के चार लोगों ने जल जीवन मिशन के कार्यक्रम लिया भाग

युवाओं ने की Congress नेता के भाई की निर्मम हत्या… गिरफ्तार 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles